सरकारी स्कूल के परिसर से मिला नाबालिग लड़की का शव, इलाके में फैली दहशत

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2026 03:29 PM

body of a minor girl found on government school premises

पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर में स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र के संचालक ने शव देखा और पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में एक सरकारी स्कूल के परिसर से शनिवार सुबह एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार, पीड़िता की उम्र करीब 17 वर्ष हो सकती है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर में स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र के संचालक ने शव देखा और पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। कुमार ने बताया, "हमने मृतका की पहचान के लिए पड़ोसी थानों से उनके क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान करने को कहा है।" उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की सोपोडेरा गांव की रहने वाली नहीं थी। 

अधिकारी ने बलात्कार और हत्या की आशंका को लेकर कहा कि अब तक यौन उत्पीड़न का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ''मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!