डायन होने के शक में महिला को दी दर्दनाक सजा, पिटाई के बाद फेंका खौलता हुआ पानी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Aug, 2026 10:41 AM

boiling water thrown at woman on suspicion of being a witch 6 accused arrested

​​​​​​​सभी छह आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। वे फरार थे और उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।'' पुलिस के अनुसार सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में डायन होने के शक में एक महिला की पिटाई और उस पर खौलता पानी फेंकने के आरोप में रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना 22 अगस्त को नगर उंटारी थाना के तहत भोजपुर गांव में हुई थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला (55) की कुछ गांववालों ने पिटाई की और उस पर डायन होने का आरोप लगाया। शेखर ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर खौलता पानी डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह जल गई। उन्होंने कहा, ''भारतीय न्याय संहिता और डायन-प्रथा रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। 

सभी छह आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। वे फरार थे और उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।'' पुलिस के अनुसार सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!