JMM छोड़ते ही केंद्र सरकार ने चंपई सोरेन को दी Z श्रेणी की सुरक्षा, 30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल

Edited By Nitika, Updated: 27 Aug, 2024 12:50 PM

central government gave z category security to champai soren

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा कि चंपाई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे।वहीं इससे पहले ही केंद्र सरकार...

रांचीः झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा कि चंपाई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। वहीं इससे पहले ही केंद्र सरकार ने चंपाई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। दिल्ली से रांची पहुंचते ही जेड प्लस की सुरक्षा उन्हें मिल जाएगी।

कयास लगाए जा रहे हैं कि चंपई सोरेन कल यानी 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं और आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में वे बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था और घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में फैसला करेंगे। यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!