हरियाणा विस चुनाव में BJP को मिली जीत पर चंपई सोरेन ने जताई खुशी, कहा- हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है

Edited By Khushi, Updated: 09 Oct, 2024 02:57 PM

champai soren expressed happiness over bjp s victory

झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर खुशी जताई है। चंपई सोरेन ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी है।

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर खुशी जताई है। चंपई सोरेन ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी है।

"झारखंड में भी परिवर्तन होना तय है"
चंपाई सोरेन ने दावा किया कि अभी तो केवल हरियाणा में ऐसा नतीजा आया और झारखंड अभी बाकी है। चंपाई सोरेन ने 'एक्स' पर लिखा, ''हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है।'' चंपई ने आगे कहा कि हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच देश में विकास को गति प्रदान कर रहा है। पीएम की सोच के कारण ही आज हरियाणा में भाजपा की जीत हुई है। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि झारखंड में भी परिवर्तन होना तय है। इसे कोई नहीं रोक सकता है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं, पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और 29 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि इस साल के आखिर में झारखंड में विधानसभा चुनाव आयोजित होने की उम्मीद की जा रही है। झारखंड में इसी साल होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है और इसके गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा जारी है। पार्टी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और उप-प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा लगातार झारखंड का दौरा कर मीटिंग कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!