BJP में शामिल होने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचे चंपई सोरेन, बोले- झारखंडी-आदिवासी के प्रति गंभीर है भाजपा

Edited By Khushi, Updated: 05 Sep, 2024 11:49 AM

champai soren reached seraikela for the first time after joining bjp

बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार चंपई सोरेन झारखंड के सरायकेला पहुंचे। इस दौरान चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की लहर चल चुकी है।

सरायकेला: बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार चंपई सोरेन झारखंड के सरायकेला पहुंचे। इस दौरान चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की लहर चल चुकी है।

"इस बार झारखंड में परिवर्तन होकर रहेगा"
चंपई ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी, जो आदिवासियों के लिए काम करेगी। चंपई ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो झारखंडी, आदिवासी-मूलवासियों के प्रति गंभीर है। चंपई ने कहा कि झारखंडियों के हित को सर्वोपरि मान कर उन्होंने बीजेपी में ज्वाइन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में विकास की लहर चल रही है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही विकास की गति तेज होगी। लोगों का उत्साह बता रहा है कि इस बार राज्य में परिवर्तन होकर रहेगा।

"घुसपैठ के कारण संथाल आदिवासियों के गांव खाली हो रहे हैं"
चंपई सोरेन ने कहा कि घुसपैठ के कारण संथाल आदिवासियों के गांव खाली हो रहे हैं, उनकी जमीनें लूटी जा रही हैं। हम सभी को इस मुद्दे पर भाजपा की लड़ाई के साथ खड़ा होना होगा। सरायकेला में स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित चंपई सोरेन ने कहा कि यह झारखंड में परिवर्तन की लहर है। राज्य में सत्ता परिवर्तन होना निश्चित है। वहीं, सरायकेला में चंपई सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने भगवा अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!