बेटे के साथ 30 अगस्त को BJP में शामिल होंगे चंपई सोरेन, मीडिया से बात कर बताया अपना फैसला

Edited By Nitika, Updated: 27 Aug, 2024 04:28 PM

champai soren will join bjp with his son on august 30

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी। अब चंपई सोरेन ने भी मीडिया से बात कर इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है।चंपई सोरेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि 30 तारीख को मैं और मेरा बेटा...

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी। अब चंपई सोरेन ने भी मीडिया से बात कर इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। 

चंपई सोरेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि मैं 30 तारीख को बीजेपी ज्वाइन करूंगा। झामुमो में सिर्फ गुरुजी शिबू सोरेन मुझसे सीनियर हैं। उसके बाद मैं हूं। इसी वजह से कौन क्या कहता है इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। कल मैं वापस लौट आऊंगा। 30 तारीख को मैं और मेरा बेटा बीजेपी ज्वाइन करेंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से प्रभावित हूं।

इधर, चंपई के बीजेपी में जाने की घोषणा के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में चंपई सोरेन का स्वागत है। बाउरी ने कहा, “झारखंड आंदोलनकारी, आदरणीय शिबू सोरेन जी के हनुमान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी को जोहार! झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड की जनता को धोखा दिया, अपनों को भी नहीं छोड़ा। आपने जनता की अपेक्षा के अनुरूप निर्णय लिया है।

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा था कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे। शर्मा ने कहा कि सोरेन 30 अगस्त को रांची में पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सोरेन की मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था और घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में फैसला करेंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!