झारखंड में भाकपा के 4 सदस्यों के खिलाफ उगाही के मामले में आरोप-पत्र दायर

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Jan, 2021 01:33 PM

chargesheet filed in extortion case against 4 cpi members in jharkhand

एनआईए ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के चार सदस्यों के खिलाफ सोमवार को पूरक आरोप-पत्र दायर किया। इन पर उगाही के माध्यम से संगठन के लिए धन जुटाने के आरोप हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

 

रांचीः एनआईए ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के चार सदस्यों के खिलाफ सोमवार को पूरक आरोप-पत्र दायर किया। इन पर उगाही के माध्यम से संगठन के लिए धन जुटाने के आरोप हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

पहला पूरक आरोपपत्र भारतीय दंड संहिता, अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की संबंधित धाराओं में रांची में एनआईए की विशेष अदालत में दायर किया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपपत्र में गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार यादव, सुनील मांझी और मनोज कुमार चौधरी के अलावा फरार चल रहे कृष्णा दा का नाम भी शामिल है। ये सभी झारखंड के गिरिडीह के निवासी हैं।

अधिकारी ने बताया कि यादव को 22 जनवरी 2018 को भाकपा (माओवादी) कैडर को उगाही का धन देने के लिए जाते समय रास्ते में गिरफ्तार किया गया। उससे छह लाख रुपए और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि वह प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का एक सक्रिय सदस्य था एनआईए ने जुलई 2018 में इस मामले में जांच शुरू की। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि मांझी, कृष्णा दा और चौधरी भी संगठन के लिए लेवी के माध्यम से धन जुटाते थे। मामले में जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!