प्रधानमंत्री आवास को लेकर पलामू में संघर्ष, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Jun, 2021 11:16 AM

clashes in palamu over prime minister s residence 7 seriously injured

पुलिस ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर सभी को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों को भर्ती करने के पूर्व उनका हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में...

 

मेदिनीनगरः पलामू जिले में शुक्रवार को पिपरा थानाक्षेत्र के बलहा विशुनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाई-भाई में धारदार हथियारों से संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों सात व्यक्ति घायल हो गए जिनमें छह की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर सभी को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों को भर्ती करने के पूर्व उनका हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक इलाज किया गया। पुलिस ने बताया कि संघर्ष में दोनों पक्षों में जम कर लाठी और टांगी का प्रयोग किया गया। पुलिस के अनुसार बलहा विशुनपुर में नागदेव यादव के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुई, नागदेव के दो पुत्र विजय यादव और संजय यादव हैं।

पुलिस ने बताया कि बड़े पुत्र विजय ने अपने पिता से प्रधानमंत्री आवास के तहत दोनों भाइयों के हिसाब से एक-एक कमरा बनाने के लिए आग्रह किया लेकिन पिता ने संजय के लिए ही आवास योजना पूर्ण करने की बात कही जिससे विवाद बढ़ गया और इसने मारपीट का रूप धारण कर लिया। पुलिस ने बताया कि मारपीट में विजय यादव, उसकी पत्नी गीता देवी, पुत्री गुड्डी कुमारी और पूजा कुमारी, जबकि दूसरे पक्ष से संजय यादव, उसकी पत्नी अनिता देवी और पुत्र मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!