CM हेमंत ने डॉ0 सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर दी बधाई

Edited By Khushi, Updated: 15 Jun, 2025 12:54 PM

cm hemant congratulated dr sonajharia minj

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते शनिवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ0 सोनाझारिया मिंज ने मुलाकात की।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते शनिवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ0 सोनाझारिया मिंज ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ0 सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ0 सोनाझारिया मिंज यूनेस्को की सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समस्त झारखंडवासी एवं विशेष तौर पर आदिवासी समुदाय की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं। यह राज्य के आदिवासी समुदायों के लिए बहुत गर्व की बात है कि आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य से आदिवासी समुदाय के मुद्दे, उनके आत्मनिर्णय के अधिकार एवं ज्ञान प्रणाली को वैश्विक मंच प्रदान होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!