CM हेमंत का दावा- 1 महीने में 45 लाख महिलाओं के खाते में जा चुकी मैया योजना की राशि

Edited By Khushi, Updated: 04 Sep, 2024 12:02 PM

cm hemant s claim  under maiya yojana the amount

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर माह 1000 रु डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जा रहा है। इसको लेकर प्रमंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वहीं, सीएम हेमंत ने यह योजना सफल होने का दावा किया है।

रांची: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर माह 1000 रु डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जा रहा है। इसको लेकर प्रमंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वहीं, सीएम हेमंत ने यह योजना सफल होने का दावा किया है।

सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "मेरे साथी झारखंडियों, आज झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को शुरू हुए 30 दिन हो गये और इस 1 माह में हम रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किस्त पहुंचा चुके हैं। जिन बहनों के आवेदन में कुछ त्रुटियां हैं उन्हें भी सरकार आपके द्वार में कैम्प के माध्यम से दूर किया जा रहा है।" सीएम हेमंत सोरेन ने आगे लिखा, "48 लाख के आवेदन लक्ष्य को हमने मात्र 3 सप्ताह में पूरा कर लिया था। इस योजना में आवेदन बहनें 21 वर्ष लगते ही कभी भी कर सकती हैं। एक बार इस योजना से जुड़ जाने के बाद 50 वर्ष तक आपको बिना रुके सम्मान राशि मिलती रहेगी। 50 वर्ष पूरे होते बहनें  स्वतः हमारी सरकार की क्रांतिकारी सर्वजन पेंशन योजना से जुड़ जायेंगी और यह पेंशन योजना आपके साथ आजीवन रहेगा।"

बता दें कि आज यानी बुधवार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर में मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम रांची के नामकुम खोजा टोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में होगा। इस ग्राउंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 जिलों की 3 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करेंगे। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 5 जिलों रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा की महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल में विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सौ से ज्यादा दंडाधिकारी और दो हजार से ज्यादा पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। रांची जिला के अलग-अलग प्रखंडों और दूसरे जिलों से लाभुकों को लेकर आने वाली बसों के लिए रूट भी तय कर दिए गए हैं। 3 लाख वर्ग फीट में लाभुकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।



 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!