CM हेमंत सोरेन ने ईद-मिलाद-उन-नबी पर दी मुबारकबाद, राज्य की बेहतरी और खुशहाली की मांगी दुआ

Edited By Khushi, Updated: 16 Sep, 2024 04:46 PM

cm hemant soren congratulated on eid milad un nabi

आज 16 सितंबर को देश भर में ईद मिलाद उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार रबी अल-अव्वल के तीसरे महीने के बारहवें दिन होता है। इस दिन पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था।

रांची: आज 16 सितंबर को देश भर में ईद मिलाद उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार रबी अल-अव्वल के तीसरे महीने के बारहवें दिन होता है। इस दिन पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था।

ईद मिलाद अल-नबी के पर्व पर सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही सीएम हेमंत ने राज्य की बेहतरी और खुशहाली की कामना की है। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "सभी को ईद-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद! इंसानियत, सद्भावना और समर्पण का यह मुबारक अवसर आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। सभी स्वस्थ, सुखी और खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं।" 


ईद मिलाद-उन-नबी का इतिहास
इस्लामिक साहित्य के अनुसार, पैगंबर मुहम्मद का जन्म 570 ई. के आसपास मक्का में हुआ था। हालांकि, शिया और सुन्नी विद्वान इस दिन को अलग-अलग तिथियों पर मनाते हैं। शिया समुदाय का मानना ​​है कि पैगंबर मुहम्मद का जन्म रबी अल-अव्वल के 17वें दिन हुआ था, जबकि सुन्नी समुदाय उनके जन्म को 12वें दिन मनाता है।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!