कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव सहित इन नेताओं ने डॉ. उमेश प्रसाद के निधन पर किया शोक व्यक्त

Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 Aug, 2021 06:50 PM

congress condoles the death of dr umesh prasad

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. उरांव ने कहा डॉ उमेश प्रसाद कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद भी अपने कर्तव्य और फर्ज का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया और पूरे 2 वर्ष तक लालू प्रसाद यादव की देखभाल करते रहे और कोरोना काल में निष्ठापूर्वक कर्तव्यों का...

रांचीः झारखंड में रिम्स मेडिसिन विभाग के एचओडी और राजधानी रांची के विख्यात चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. उरांव ने कहा डॉ उमेश प्रसाद कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद भी अपने कर्तव्य और फर्ज का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया और पूरे 2 वर्ष तक लालू प्रसाद यादव की देखभाल करते रहे और कोरोना काल में निष्ठापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनके निधन से राज्य ने एक उत्कृष्ट विशेषज्ञ चिकित्सक को खो दिया है, उनके निधन से संपूर्ण चिकित्सा जगत को गहरा आघात पहुंचा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा डा उमेश प्रसाद से एक दो बार मिलने का मौका मिला था, जितने अच्छे चिकित्सक थे उतने ही अच्छे नेकदिल इंसान भी थे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है, आने वाले दिनों में उनकी भरपाई मुश्किल है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे व परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!