"पिछड़ा वर्ग का हक छीनकर मुस्लिम समाज को आरक्षण दे रही कांग्रेस", बाबूलाल मरांडी का निशाना

Edited By Khushi, Updated: 24 Mar, 2025 06:51 PM

congress is giving reservation to muslim society by snatching

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पिछड़ा विरोधी है। आज भी कांग्रेस पार्टी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पिछड़ा विरोधी है। आज भी कांग्रेस पार्टी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कभी पिछड़ा वर्ग आयोग को यही कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक मान्यता नहीं दी थी। मरांडी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में इस कदर अंधी हो गई है कि उसने ओबीसी समुदाय के आरक्षण में सेंध लगाकर सरकारी ठेकों में मुस्लिम समुदाय को 4 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो राहुल गांधी संविधान की ‘लाल किताब' लेकर पूरे देश में घूमते हैं और ओबीसी समुदाय के प्रति घड़यिाली आंसू बहाते हैं, उनके नेतृत्व में यह निर्णय न केवल अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है, बल्कि ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के संवैधानिक अधिकारों पर एक खुला हमला भी है।

मरांडी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ओबीसी कोटे से 4 प्रतिशत आरक्षण काटकर ‘कैटेगरी-II B' के तहत मुस्लिम ठेकेदारों को दे दिया है। यह निर्णय सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है। मरांडी ने कांग्रेस नेतृत्व से पूछा कि क्या कांग्रेस का यही तथाकथित ‘‘सामाजिक न्याय'' है — जिसमें बहुसंख्यक वंचित वर्गों के अधिकारों को छीनकर तुष्टिकरण की राजनीति की जाती है?

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!