"BJP ने अपने नेताओं के परिवारों के जो नाम जोड़े हैं, वह मंईयां योजना से जरूर कटेंगे", मरांडी के आरोप पर JMM का पलटवार

Edited By Khushi, Updated: 17 Mar, 2025 04:26 PM

the names of the families of its leaders added by bjp

Mainiyaan Samman Yojana: बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया था कि 18 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान की राशि रोक दी गई है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि "हेमंत सोरेन जी ने चुनाव से पहले 56 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान...

Mainiyaan Samman Yojana: बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया था कि 18 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान की राशि रोक दी गई है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि "हेमंत सोरेन जी ने चुनाव से पहले 56 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन सिर्फ 38 लाख को ही दी। हेमंत जी, बाकी 18 लाख महिलाओं ने आपका क्या बिगाड़ा है?" वहीं, इस पर झामुमो ने पलटवार किया है।

झामुमो ने अपने पोस्ट में लिखा है कि "बाबूलाल जी सम्मान राशि सभी बहनों के खाते में जरूर जाएगी, हां, भाजपा ने अपने संपन्न नेताओं के परिवारों के जो नाम जोड़े हैं, वो जरूर कटेंगे।" इसके बाद जेएमएम ने सवाल पूछा कि "हरियाणा में चुनावी वादे के बावजूद अभी तक राशि नहीं मिली, दिल्ली में सिर्फ 10 लाख महिलाओं के लिए योजना की घोषणा हुई, राजस्थान में भी योजना अभी तक शुरू नहीं हुई, महाराष्ट्र में अभी तक राशि नहीं बढ़ाई गई, क्यों? असम में सिर्फ 1000 रुपये क्यों? ओडिशा में सिर्फ 830 रुपये क्यों? जेएमएम की ओर से कहा गया कि हम झारखंडी मूर्ख नहीं हैं, चुनाव में भी आपके ये उन्मादी विचार नहीं टिके और आगे भी नहीं चलेंगे।"

बता दें कि बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को चेतावनी भी दी। मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार बहानेबाजी बंद कर सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी करे, अन्यथा भाजपा महिलाओं के पक्ष में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!