चक्रवाती तूफान जवाद की आशंकाः 3 से 6 दिसंबर तक मौसम में बदलाव, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

Edited By Nitika, Updated: 02 Dec, 2021 04:56 PM

cyclonic storm feared in jharkhand

झारखंड में चक्रवात तूफान जवाद के लिए अलर्ट जारी नहीं हुआ है लेकिन इसका असर राज्य में देखने को मिलेगा। 4 और 5 दिसंबर को राज्य के दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्व इलाकों में हल्की-मध्य बारिश होगी।

 

रांचीः झारखंड में चक्रवात तूफान जवाद के लिए अलर्ट जारी नहीं हुआ है लेकिन इसका असर राज्य में देखने को मिलेगा। 4 और 5 दिसंबर को राज्य के दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्व इलाकों में हल्की-मध्य बारिश होगी।

आईएमडी रांची निदेशक अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार से जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा जैसे दक्षिणी हिस्से प्रभावित होंगे। साथ ही 4 और 5 दिसंबर को, दक्षिण, मध्य और NE (जामतारा और धनबाद) झारखंड में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। उत्तरी और एनडब्ल्यू भागों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। केवल आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे।

बता दें कि संभावित चक्रवाती तूफान जवाद की आशंका को लेकर की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 6 दिसंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!