"ये मोदी की गारंटी पर भरोसा एवं अमित शाह की कुशल रणनीति की जीत है", दिल्ली में BJP की जीत पर दीपक प्रकाश ने जताई खुशी

Edited By Khushi, Updated: 08 Feb, 2025 06:53 PM

deepak prakash expressed happiness over bjp s victory in delhi

भाजपा झारखंड़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव में लैंड स्लाइड विक्ट्री पर खुशी व्यक्त की।

रांची: भाजपा झारखंड़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव में लैंड स्लाइड विक्ट्री पर खुशी व्यक्त की। दीपक प्रकाश ने कहा कि ये दिल्ली के नागरिकों की मोदी की गारंटी पर भरोसा और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति की जीत है।

"जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता"

प्रकाश ने कहा कि दिल्ली की जनता बहुत समझदार है। यह जीत उस झूठ के खिलाफ है जो आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों को परोस रही थी। दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता है। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।


ज्ञातव्य है कि दीपक प्रकाश को दिल्ली की उत्तम नगर विधानसभा का प्रभार दिया गया था। भाजपा उत्तम नगर सीट जीतने में सफल हुई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!