वित्त मंत्री के बजट पर JMM ने जताई निराशा, झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप

Edited By Khushi, Updated: 01 Feb, 2025 05:17 PM

jmm expressed disappointment over the finance minister s budget

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2025 पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने निराशा जताई है। झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दावा किया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में राज्य के लिए कुछ भी नहीं है।

रांची: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2025 पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने निराशा जताई है। झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दावा किया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में राज्य के लिए कुछ भी नहीं है।

झामुमो ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट में राज्य और इसके लोगों को ‘पूरी तरह से नजरअंदाज' किया गया है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, ‘‘बजट में झारखंड के लिए कुछ भी प्रस्तावित नहीं किया गया है। पड़ोसी राज्य बिहार को कई परियोजनाएं दी गयी हैं, लेकिन झारखंड और उसके लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की गयी है।''

झामुमो नेता ने आरोप लगाया कि झारखंड के खनिज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन राज्य के साथ ‘‘सौतेला व्यवहार'' किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद थी कि केंद्र सरकार राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, लेकिन बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं है। मनोज पांडेय ने कहा, हम पूछना चाहते हैं कि झारखंड के प्रति ऐसा उपेक्षापूर्ण रवैया क्यों अपनाया गया।'' 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!