महिलाओं की सुरक्षा करेगा डायल 112 और QR Code, झारखंड पुलिस ने शुरू की नई पहल

Edited By Harman, Updated: 10 Sep, 2024 12:11 PM

dial 112 and qr code will protect women

झारखंड राय विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने छात्र- छात्राओं को डायल 112 और QR कोड के के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

रांची: झारखंड राय विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने छात्र- छात्राओं को डायल 112 और QR कोड के के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

सिटी एसपी ने डायल 112  तरीका एवं उसकी उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि अगर कोई महिला या युवती किसी मुसीबत में फंस जाती है तो तत्काल 112 पर डायल कर सहायता ले सकती है या फिर क्यूआर कोड स्कैन कर उसमें हेल्प लिखकर मैसेज कर दें। आपके मोबाइल के लोकेशन सर्च कर नजदीक में उपस्थित पुलिसकर्मी आपको संपर्क कर मदद करेंगी। साथ ही सिटी एसपी ने बताया कि आप लोग कभी भी मुसीबत में फंसने पर इसकी सहायता से पुलिस से संपर्क साध सकते है। पुलिस आपकी रक्षा के लिए वहां पहुंच जाएगी।

कार्यक्रम में सीसीआर एएसपी राम सामद, नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद और महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमारी ने भी महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। महिलाओं के अधिकार एवं उसके प्रयोग का तरीका भी बताया। मौके पर अन्य पुलिसकर्मी, यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!