दुमका: महिला व्यवसायी हत्याकांड मामले के आरोपी ने कोलकाता के लेक थाने में किया आत्मसमर्पण

Edited By Diksha kanojia, Updated: 09 Nov, 2020 02:05 PM

dumka woman businessman murder case accused surrenders

झारखंड में दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े कांग्रेस नेता और महिला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े कांग्रेस नेता और महिला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने रविवार को बताया कि नगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में आपसी विवाद में महिला पुष्पा हिम्मत सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रॉकी ने रविवार को कोलकाता के सिटी लेक थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। लकड़ा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही जिला पुलिस तकनीकी अनुसंधान के जरिए मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण ही मुख्य आरोपी ने कोलकाता में आत्मसमर्पण किया है। इस बीच कांग्रेस की सक्रिय नेता पुष्पा हिम्मत सिंह का पार्थिव शरीर को आज कांग्रेस भवन लाया गया। कांग्रेस की दुमका जिला इकाई के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!