झारखंड में दिखने लगा 'Fengal' चक्रवात का असर, आसमान में छाए बादल; अलर्ट जारी

Edited By Khushi, Updated: 01 Dec, 2024 02:12 PM

effect of fengal cyclone started visible in jharkhand

झारखंड में फेंगल चक्रवात ने दस्तक दे दी है। इसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी रविवार से ही आसमान में धुंध और हल्के बादल छाए हुए हैं। इसके चलते चेन्नई-रांची विमान को रद्द कर दिया गया।

रांची: झारखंड में फेंगल चक्रवात ने दस्तक दे दी है। इसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी रविवार से ही आसमान में धुंध और हल्के बादल छाए हुए हैं। इसके चलते चेन्नई-रांची विमान को रद्द कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि रांची में अगले 3 दिन बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा और राजधानी रांची के कुछ जगहों पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। राज्य में 3 दिसंबर तक तूफान का प्रभाव देखने को मिल सकता है। रात के न्यूनतम पारे में वृद्धि और अधिकतम पारे में गिरावट से ठंड भी बढ़ सकती है। इसके बाद राज्य में ठंड भी बढ़ेगी।

मौसम केंद्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा है कि फेंगल का कवर एरिया बड़ा हो गया है। इस वजह से झारखंड के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य हिस्से में बूंदाबांदी हो सकती है। दिन का तापमान गिर सकता है। रात का तापमान बढ़ सकता है। 3 से 4 दिसंबर तक इसका असर रहेगा। 5 दिसंबर से इसका असर समाप्त होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसमी बदलाव के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!