कृषि कानून के विरोध में 17 मई को आयोजित होगी किसानों की महापंचायत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Feb, 2021 06:30 PM

farmers  mahapanchayat on may 17 to protest against agricultural legislation

राजधानी रांची के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कार्यालय में वामदलों एवं किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक पार्टी के राज्य सचिव गोपी कांत बख्शी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई जिसमें मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सह पूर्व...

 

रांचीः नए कृषि कानूनों के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 17 मई को किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। राजधानी रांची के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कार्यालय में वामदलों एवं किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक पार्टी के राज्य सचिव गोपी कांत बख्शी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई जिसमें मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद, भाकपा (मार्क्सवादी) के प्रफुल्ल लिंडा, मार्क्सवादी समन्वय समिति के मिथिलेश सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद थे। 

बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार हठधर्मिता को अपनाते हुए किसान आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है इसीलिए ढ़ाई महीने से अधिक समय से लाखों किसान दिल्ली की सीमा पर बैठे हैं।

इस सरकार में देश का किसान, नौजवान एवं मजदूर सभी प्रभावित हैं। महंगाई चरम पर है जिसके के कारण आम जनता का जीना दूभर है इसीलिए किसान आंदोलन में एकजुटता जाहिर करने के लिए झारखंड के किसान संगठनों के लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!