बिहार के पूर्व मंत्री बंदी उरांव पंचतत्व में विलीन, समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Apr, 2021 05:31 PM

former bihar minister bandi oraon merges with panchatatva

एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री बंदी उरांव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। पूर्व मंत्री उरांव की अंतिम यात्रा इटकी रोग स्थित बगीचा टोली से पूर्वाहन 10 बजे निकाली गई और सर्वप्रथम यहां कांग्रेस भवन लाया गया जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर...

 

रांचीः झारखंड में छोटानागपुर-संतालपरगना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री बंदी उरांव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गये।

पूर्व मंत्री उरांव की अंतिम यात्रा इटकी रोग स्थित बगीचा टोली से पूर्वाहन 10 बजे निकाली गई और सर्वप्रथम यहां कांग्रेस भवन लाया गया जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उराँव समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किया।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पुलिस अधिकारी से लेकर राजनीतिक जीवन की एक लंबी पारी में उन्होंने हमेशा सिद्धांतों,मूल्यों और विचारों की राजनीति की। आदिवासी समाज का एक महान व्यक्तित्व हमसे आज दूर हो गया लेकिन जो उनके मूल आदर्श एवं सिद्धांत थे,जिसके लिए हमेशा जीवन पर्यंत संघर्ष किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!