गिरिडीहः पुलिस ने कुएं से बरामद किया मां-बेटे का शव

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Aug, 2020 05:01 PM

giridih police recovered mother son dead body from well

झारखंड में गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को कुएं से एक महिला और उसके पुत्र का शव बरामद किया।

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को कुएं से एक महिला और उसके पुत्र का शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लागों से मिली सूचना के आधार पर कोनारबाक गांव में कुएं से एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पंडिरया गांव निवासी रमेश यादव की पत्नी पुष्पा देवी (28) और उसके एक वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार के रूप में की गयी है। पुष्पा देवी शुक्रवार की शाम से लापता थी।

बताया जा रहा है कि पुष्पा देवी का पति महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मजदूरी करता है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!