बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता के मामले में राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से मांगी जानकारी

Edited By Nitika, Updated: 09 Aug, 2020 11:33 AM

governor asked information from the speaker

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं देने के मामले में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से जानकारी मांगी है।

 

रांचीः भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं देने के मामले में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से जानकारी मांगी है।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष रविवार को राज्यपाल से मिलेंगे और इस संबंध में अपना पक्ष रखेंगे। महतो ने कहा कि वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और इस प्रकरण पर बातचीत कर उन्हें विषय से अवगत करवाएंगे।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिनमंडल इस सिलसिले में शुक्रवार को राज्यपाल दौपद्री मुर्मू से मिला। साथ ही उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!