Edited By Khushi, Updated: 17 Aug, 2025 02:48 PM

jharkhand weather: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग ने 17 से 22 अगस्त तक रोजाना बारिश की संभावना जताई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
jharkhand weather: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग ने 17 से 22 अगस्त तक रोजाना बारिश की संभावना जताई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक रांची सहित राज्य के कई जिलों में 17 से 22 अगस्त तक रोजाना बारिश होगी। 19 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत कोल्हान और पलामू क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, लातेहार, चतरा, गढ़वा सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है। इसके बाद तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।