झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Edited By Nitika, Updated: 20 Aug, 2024 01:03 PM

heavy rain warning in these districts of jharkhand

झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं इस दौरान मेघ गर्जन न वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

रांचीः झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं इस दौरान मेघ गर्जन न वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

पलामू में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य के जिलों में काफी अच्छा खासा देखा जाएगा। इससे कुछ जिलों में जबरदस्त बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र ने 20 अगस्त को उत्तरी भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका सहित कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। 21 अगस्त को झारखंड के पलामू प्रमंडल में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लोगों को सतर्क रहने के निर्देश
वहीं इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इस कारण प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने के लिए कहा जा रहा है। खेतों में काम करने वालों को भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!