ठंड से कांपे झारखंडी! Jharkhand में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी, लातेहार रहा सबसे ठंडा | Jharkhand Weather Alert

Edited By Khushi, Updated: 08 Jan, 2025 04:51 PM

severe cold wave continues in jharkhand

झारखंड के कई हिस्सों में आज यानी बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और लातेहार 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची: झारखंड के कई हिस्सों में आज यानी बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और लातेहार 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Jharkhand Weather | Aaj Ka Mausam| आज का मौसम 

अधिकारी ने बताया कि खूंटी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा और सरायकेला में क्रमश: 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 10 जनवरी तक ऐसी ही ठंड पड़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा, “आज न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।” इस बीच, 11 जनवरी से देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “11 फरवरी से पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!