"हेमंत बाबू फिर से आ गए हैं...मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया", इस्तीफा देने के बाद भावुक हुए चंपई सोरेन

Edited By Khushi, Updated: 04 Jul, 2024 01:09 PM

hemant babu has come again the alliance has chosen

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले चंपई सोरेन भावुक हो गए। विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन ने हमें जो जिम्मेवारी सौंपी थी, उसे हमने निभाया है।

रांची: सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले चंपई सोरेन भावुक हो गए। विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन ने हमें जो जिम्मेवारी सौंपी थी, उसे हमने निभाया है।

चंपई सोरेन ने आगे कहा कि हमने 5 महीने बेहतर तरीके से सरकार चलायी। मैंने पूरी निष्ठा के साथ मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है। चंपई सोरेन ने इस दौरान अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही, विश्वास करने के लिए हेमंत सोरेन का आभार जताया। चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया है। वह आगे भी इसे जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा हेमंत और संगठन के साथ खड़े रहेंगे।

वहीं, इस्तीफा देने के बाद राजभवन के मुख्य द्वार पर मीडिया से बातचीत करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन की बैठक में राजनीतिक परिवर्तन पर विचार हुआ है। दल के अंदर भी विचार हुआ है। हेमंत के जेल जाने के बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ, तो मुझे दायित्व दिया गया। चंपई सोरेन ने आगे कहा कि हेमंत बाबू फिर से आ गए हैं। गठबंधन ने उन्हें नया नेता चुना है। मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जैसे हम लोग के गठबंधन का निर्णय है, उसी के अनुसार मैंने किया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!