हेमंत सोरेन ने 6 जिले की बहन-बेटियों को मंईयां सम्मान योजना के तहत दी 73.29 करोड़ की सौगात

Edited By Nitika, Updated: 28 Aug, 2024 08:45 AM

hemant gave a gift of 73 29 crores under the mainiya scheme

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य की अति महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिले की बहन-बेटियों को लगभग 73.29 करोड़ रुपए की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर बड़ी सौगात दी।

 

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य की अति महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिले की बहन-बेटियों को लगभग 73.29 करोड़ रुपए की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर बड़ी सौगात दी।

PunjabKesari

हेमंत सोरेन ने संताल परगना के प्रमंडलीय मुख्यालय दुमका के जामा क्षेत्र के पांदनपहाड़ी गांव में मंगलवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दुमका, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ एवं जामताड़ा की 7 लाख 32 हज़ार 906 बहन-बेटियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि के रूप में 73 करोड़ 29 लाख रुपए हस्तांतरित कर राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा- आपका भरोसा और उम्मीद हमें हर मुसीबतों तथा चुनौतियों से लड़ने की ताकत देता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास आपकी हर समस्या का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू अति महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर राज्यभर की महिलाओं में अदभुत उत्साह देखा जा रहा है, जो आधी आबादी को मजबूत एवं सशक्त करेगा। इससे राज्य भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोई व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे, इसी सोच के साथ लगातार काम कर रही है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर राज्यभर की महिलाओं में जो उत्साह एवं खुशी देखने को मिल रहा है, वह अदभुत है। आपका ये उत्साह हमें हर मुसीबतों तथा चुनौतियों से लड़ने की ताकत देता है। आपकी उम्मीदों और भरोसे से हम हर चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे है। सीएम ने कहा कि आधी आबादी को जो मजबूत और सशक्त करेगा, वही राज्य आगे बढ़ेगा। राज्य के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी हर हाल में जरूरी है। यही वजह है कि हमारी सरकार आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!