अनुकूल चंद्र ठाकुर के सत्संग आश्रम पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, आचार्य देव से मुलाकात कर ट्विटर पर जाहिर की खुशी

Edited By Khushi, Updated: 05 Feb, 2023 06:25 PM

home minister amit shah reached satsang ashram of anukul chandra thakur

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी रविवार को झारखंड के देवघर जिले में पत्नी सोनल शाह के साथ ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम का दौरा किया। गृह मंत्री सबसे पहले ठाकुर बाड़ी गए।

देवघर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी रविवार को झारखंड के देवघर जिले में पत्नी सोनल शाह के साथ ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम का दौरा किया। गृह मंत्री सबसे पहले ठाकुर बाड़ी गए। यहां उन्होंने आचार्य देव बबाई दा से मुलाकात की।
PunjabKesari
आचार्य देव ने शाह को 3 पुस्तकें भेंट की
गृह मंत्री सत्संग आश्रम में करीब 20 मिनट रहे। इस दौरान आचार्य देव ने उन्हें श्री श्री ठाकुर की लिखी 3 पुस्तकें भेंट की, जिसमें गुजराती में अनुवाद की गई 'सत्यानुसार', अंग्रेजी में लिखी 'द मैसेज' और हिंदी में लिखी 'पुरुषोत्तम' है।

PunjabKesari

इतना ही नहीं आचार्य देव की पत्नी ने उनको वस्त्र भेंट किए। आचार्य देव ने गृहमंत्री को आश्रम के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि कैसे अखंडित भारत और संप्रति बांग्लादेश के पावना से उनके पूर्वज यहां आए और यहीं के होकर रह गए।

PunjabKesari

वहीं, गृहमंत्री ने आचार्य देव को आमंत्रित किया कि जब दिल्ली आएं तो आवास पर प्रवास करें। दोनों के बीच 10 मिनट की बातचीत हुई।

PunjabKesari

इसके बाद अमित शाह एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर गए और वहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।

 

PunjabKesari
बता दें कि शाह ने ट्वीट कर कहा, 'आज देवघर में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सत्संग आश्रम जाने का सौभाग्य मिला। अनुकूल चंद्र जी न सिर्फ एक दार्शनिक थे बल्कि चिकित्सक भी थे, उनका जीवन गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित रहा। आश्रम में उनके प्रपौत्र आचार्य देव अर्क द्युति चक्रवर्ती जी से मिलने का अनुभव सुखद रहा।'

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!