गुमला में खौफनाक वारदात! 5 महीने की Pregnant Girlfriend को कुल्हाड़ी से काटा, वजह जान चौंक उठेंगे

Edited By Harman, Updated: 05 Nov, 2025 09:14 AM

horrific incident in gumla 5 month pregnant girlfriend murder

Jharkhand Crime News: झारखंड के गुमला जिले में 19 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग गर्भवती प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Jharkhand Crime News: झारखंड के गुमला जिले में 19 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग गर्भवती प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रायडीह थाना अंतर्गत पुराना रायडीह गांव में घटी। उन्होंने बताया कि पीड़िता मूल रूप से छत्तीसगढ़ की निवासी थी। रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया, "घटना मंगलवार सुबह पुराना रायडीह गांव में हुई। मृतका नाबालिग थी और गर्भवती थी। हत्या उसके प्रेमी सुमन यादव (19) ने की। आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।" 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हत्या के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। जिले के सिविल सर्जन डॉ. शंभू एन चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। पीड़िता लगभग पांच महीने की गर्भवती थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!