घरेलू विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Edited By Khushi, Updated: 12 Apr, 2026 02:47 PM

husband murders wife following domestic dispute police apprehend accused

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी कुश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमार ने कहा, ''प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण कहासुनी हुई थी और पति ने गुस्से में अपनी पत्नी सरिता देवी पर ईंट से हमला कर दिया।''

कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!