Jamshedpur में इंसान का नहीं बल्कि हथिनी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, सूंड से काटा केक तो बच्चों ने कहा- Happy Birthday to You

Edited By Khushi, Updated: 07 Oct, 2025 04:48 PM

in jamshedpur not a human s birthday but an elephant s birthday was celebrated

Elephant's Birthday: झारखंड के जमशेदपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां इंसान का नहीं बल्कि एक हथिनी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान 16 पाउंड का केक भी काटा गया। जैसे हम आमतौर पर बर्थडे पार्टी मनाते हैं वैसे ही यहां भी ऐसे ही बर्थडे पार्टी धूमधाम...

Elephant's Birthday: झारखंड के जमशेदपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां इंसान का नहीं बल्कि एक हथिनी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान 16 पाउंड का केक भी काटा गया। जैसे हम आमतौर पर बर्थडे पार्टी मनाते हैं वैसे ही यहां भी ऐसे ही बर्थडे पार्टी धूमधाम से मनाई गई।

बताया जा रहा है कि दलमा वन्य प्राणी अभयारण्य की प्रिय हथिनी रजनी का 16 वां जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान 16 पाउंड का केक भी काटा गया। दलमा अभयारण्य के मेन गेट पर गुब्बारे और सजावट की गई थी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई। भीड़ में बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा जन्मदिन समारोह में इचागढ़ विधायक सविता महतो, डीएफओ सबा आलम अंसारी और रेंजर दिनेश चंद्रा समेत कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। बता दें कि हर साल 7 अक्टूबर को हथिनी रजनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है।

डीएफओ सबा आलम का कहना है कि 16 वर्ष पहले रजनी पीलीद गांव के पास एक गड्ढे में घायल अवस्था में मिली थी। वन विभाग ने उसे 7 अक्टूबर को रेस्क्यू किया था, उस समय वह सिर्फ तीन साल की थी। तब से हर साल 7 अक्टूबर को उसका जन्मदिन मनाया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!