रांची में 7 नाबालिगों पर लगा 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Aug, 2021 12:23 PM

in ranchi 7 minors were accused of raping a 13 year old girl

आलम ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य तीन की तलाश अभी जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और शेष अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने...

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के मांडर इलाके में सात नाबालिगों ने 13 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार शाम आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया। रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने रविवार मीडिया को बताया कि कुल सात नाबालिग लड़कों ने गत बृहस्पतिवार को इस अपराध को अंजाम दिया जिसकी सूचना पुलिस को शुक्रवार को मिली।

आलम ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य तीन की तलाश अभी जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और शेष अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता को उसकी सहेली के घर छोड़ दिया था जहां से दूसरे दिन लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग छात्रा की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि ऐसे में उक्त लड़का पीड़िता को झांसे में लेकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां पहले से छह अन्य लड़के मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता झांसे में आकर अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी, जहां उसके दोस्त और अन्य छह लड़कों ने दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि छात्रा के दोस्त ने ही इसकी पूरी साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को बताया कि उससे दोस्ती करने वाला लड़का ही उसे सुनसान जगह पर ले गया था, जहां पहले से 6 अन्य लड़के मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अन्य लड़कों को देखकर किशोरी को कुछ संदेह हुआ और उसने दोस्त से कहा कि वह उसे घर पहुंचा दे। उन्होंने बताया कि किशोरी के दोस्त ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और जब लड़की ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने किशोरी की चिकित्सकीय जांच करायी है जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!