Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Jan, 2021 06:32 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को ग्रीस में भारत के राजदूत अमृत लुगुन ने शिष्टाचार मुलाकात की। ग्रीस में भारत के राजदूत अमृत लुगुन ने आज मुख्यमंत्री सोरेन से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लुगुन को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया...
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को ग्रीस में भारत के राजदूत अमृत लुगुन ने शिष्टाचार मुलाकात की। ग्रीस में भारत के राजदूत अमृत लुगुन ने आज मुख्यमंत्री सोरेन से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लुगुन को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और एक पुस्तक भेंट की।
उल्लेखनीय है कि लुगुन झारखंड के सिमडेगा जिले के हुरदा थाना क्षेत्र स्थित मरानी गांव के निवासी हैं। वह भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सोरेन से आम लोगों ने मुलाकात कर अपनी- अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में यथोचित कारर्वाई का आश्वासन दिया।