Edited By Khushi, Updated: 04 Aug, 2025 10:48 AM

Ranchi News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की अभी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह वेंटिलेटर पर है।
Ranchi News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की अभी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह वेंटिलेटर पर है।
"डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है"
अस्पताल में बीमार नेता को देखने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे बड़े भाई रामदास सोरेन जी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। डॉ. सुधीर त्यागी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। उनके बेटे रॉबिन सोरेन और रूपेश सोरेन उनके साथ हैं।''
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा इरफान अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और मंत्री संजय प्रसाद यादव सहित कई नेता अस्पताल जाकर रामदास सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले चुके हैं। रामदास सोरेन जमशेदपुर में अपने घर पर गिर गये थे और उनके सिर में गहरी चोट लगी थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता रामदास सोरेन (62) को जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी ले जाया गया था और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने आवास पर शौचालय में गिर गए थे।