Edited By Nitika, Updated: 25 Jun, 2024 08:42 AM
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पांच सितंबर तक राज्य में 26,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करें।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पांच सितंबर तक राज्य में 26,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करें।
चंपई सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षकों की भर्ती की सभी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं।''
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी।