झारखंड की जनता अब JMM के झांसे में नहीं आने वाली: शिवराज सिंह चौहान

Edited By Khushi, Updated: 15 Sep, 2024 12:56 PM

people of jharkhand will no longer fall into the trap of jmm

केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

रांची: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। चौहान ने कहा कि झारखंड में युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने का वादा था, नौकरी नहीं मिली, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था, नहीं दिया। महिलाओं को हर महीने 2 हजार रूपए चूल्हा खर्च देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया।

चौहान ने कहा कि अब चुनाव के नजदीक आते ही फिर से जेएमएम खोखले वादे कर रही है, लेकिन झारखंड की जनता इनके झूठे दावों को समझ चुकी है और अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है। केन्द्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी चौहान ने कहा कि, पांच साल पहले जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने वादा किया था कि, गरीब बहनों को चूल्हा खर्च के लिए प्रतिमाह 2 हजार रुपए दिए जाएंगे, लेकिन 4 साल 10 महीने पैसे नहीं दिए, जब चार साल और ग्यारहवां महीना शुरू हुआ तब वोटों के लालच में एक हजार रूपए देकर जाल बिछा रहे हैं। चौहान ने सोरेन सरकार से कहा कि, पहले जो बचा हुआ पैसा है वो 2 हजार रुपए के हिसाब से गरीब बहनों को दो। चौहान ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिकारी आएगा, दाना डालेगा और जाल बिछाएगा, लेकिन झारखंड की जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की, जहां-जहां सरकारे हैं, वहां बहनों के खातों में पैसा डाला जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हम किसानों के खाते में पैसा डाल रहे हैं, मैं मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं, हमारी बहन और बेटियों के खाते में पैसा डाला जा रहा है। महाराष्ट्र में 1500 रूपए बहनों के खाते में दिया जा रहा है। उड़िसा में भी दिया जा रहा है। झारखंड में भी माताएं, बहनें निश्चिंत रहें, उनका आर्थिक सशक्तिकरण भाजपा का संकल्प है और हम जल्द ही इसे अपने संकल्प पत्र में शामिल करने वाले हैं।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड की पवित्र धरती पर पधारने वाले हैं। झारखंड के जो भाई-बहन अब तक कच्चे घरों में रहते थे, उनके लिए 1 लाख 13 हजार 400 मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। मकान स्वीकृत कर केंद्र का अंश राज्य सरकार को भेज दिया गया है। अब राज्य सरकार को औपचारिकता पूरी करनी है। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि झारखंड की सरकार के साथ ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने लगातार काम करने का प्रयास किया है, लेकिन राज्य में उतनी तेजी से काम नहीं हो सका। हमारे अधिकारी यहां की सरकार के अधिकारियों से निरंतर संपर्क में बने हुए हैं, जितने मकानों की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी, उतने हितग्राहियों के खाते में राशि डाली जाएगी। लगातार हमारा प्रयास रहेगा कि हर गरीब को पक्का मकान मिल जाए। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जो अत्यंत पिछड़ी जनजातियां हैं, जिनके पास कच्चे घर हैं, उन सभी को पक्का मकान देने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अब यहां की राज्य सरकार को तेजी से काम करने की कोशिश करनी थी, ताकि गरीबों को फायदा मिल जाए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!