बन्ना गुप्ता ने दिल्ली में किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, बताया इसका मुख्य उद्देश्य

Edited By Khushi, Updated: 20 Sep, 2024 11:05 AM

banna gupta inaugurated jharkhand pavilion in delhi

दिल्ली के प्रगति मैदान में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित हो रही मेगा फूड इवेंट‘ वर्ल्ड फूड इंडिया 2024'के तीसरे संस्करण में प्रगति मैदान के हैंगर नश एक में झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बीते गुरुवार को झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली/रांची: दिल्ली के प्रगति मैदान में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित हो रही मेगा फूड इवेंट‘ वर्ल्ड फूड इंडिया 2024'के तीसरे संस्करण में प्रगति मैदान के हैंगर नश एक में झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बीते गुरुवार को झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस मेगा फूड इवेंट वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के तीसरे संस्करण में झारखंड पवेलियन का मुख्य उद्देश्य विश्व भर से आए देश के भागीदार और नए निवेशकों के लिए उपयुक्त राज्य झारखण्ड में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही साथ झारखण्ड प्रदेश की फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के उत्पादों को लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर मंत्री द्वारा झारखंड फूड एंड फीड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पालिसी का विमोचन किया। वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के अवसर पर उद्योग सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष उद्योग विभाग, झारखंड सरकार ने इस मेगा फूड इवेंट में 13 प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल लगाई है जिसमे 3 स्टाल झारखण्ड सरकार के विभाग या उपक्रम है। बाकी निजी संस्थानों के स्टाल हैं।

जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि झारखण्ड राज्य प्रकृति का खजाना है। झारखण्ड राज्य में बहुत से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पाद उत्पादित किये जा रहे हैं जिनकी बिक्री देश, प्रदेश के अलावा विदेशों तक में की जा रही है। इस इवेंट से हमारे उत्पादों को विश्वस्तरीय पटल मिलेगा। झारखण्ड पवेलियन में लगे स्टालों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई एवं लोगों ने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के बारे में जानकारी ली। स्टॉल पर जहां मशरूम से बने विभिन्न उत्पाद जैसे पापड़, अचार, चटनी, जैम ने लोगों को जमकर आकर्षित किया वहीं रागी (मिलेटस का एक प्रकार ) से बानी मिठाई, नमकीन ने लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा मखाना एवं फ़ूड पल्प से जुड़े पेय भी लोगों को पसंद आ रहा है। झारखंड पवेलियन में झारखंड के स्टार्टअप कंपनियां एक से बढ़कर एक बेहतरीन एवं झारखण्ड के खास उत्पाद लेकर वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में आए हैं। इस अवसर पर उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, संयुक्त निदेशक उद्योग प्रणव कुमार पॉल सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!