प्रतुल शाहदेव का कांग्रेस पर हमला, कहा- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस नेताओं के ‘DNA' में

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Nov, 2024 09:27 AM

insulting women is in dna of congress pratul shahdeo

शाहदेव ने यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार द्वारा भाजपा की अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्णिमा साहू के खिलाफ हाल में कथित तौर पर दिए गए विवादास्पद बयान के संदर्भ में की। पूर्णिमा ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के...

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की झारखंड इकाई के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdeo) ने शनिवार को आरोप लगाया कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस नेताओं के ‘डीएनए' में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी अपने नेताओं या सहयोगियों के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं। 

शाहदेव ने यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार द्वारा भाजपा की अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्णिमा साहू के खिलाफ हाल में कथित तौर पर दिए गए विवादास्पद बयान के संदर्भ में की। पूर्णिमा ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की पुत्रवधू हैं। शाहदेव ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना उनके डीएनए में है।'' भाजपा नेता ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की कार्यकारिणी समिति के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थी, जब वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के अन्य नेताओं द्वारा महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के उदाहरणों का भी हवाला दिया। 

प्रतुल शाहदेव ने कहा, ‘‘आश्चर्यजनक बात यह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।'' भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के शासनकाल के दौरान राज्य में 7,400 महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। उन्होंने दावा किया कि इन 7,400 में से एक तिहाई अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की थीं, लेकिन 25 प्रतिशत से भी कम मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए। सहदेव ने कहा कि दूसरी ओर, जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी, तब महिलाएं लगातार आगे बढ़ीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!