विवाह के बंधन में बंधी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी, शुभकामनाएं देने पहुंचे CM हेमंत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Jul, 2020 05:54 PM

international archer deepika kumari tied in marriage cm hemant arrives to wish

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और रांची की बेटी दीपिका कुमारी मंगलवार को अपने साथी खिलाड़ी अतानु दास के साथ विवाह के बंधन में बंध गई। उनको शुभकामनाएं देने के लिए सीएम हेमंत सहित कई और मंत्री भी पहुंचे।

रांची: अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और रांची की बेटी दीपिका कुमारी मंगलवार को अपने साथी खिलाड़ी अतानु दास के साथ विवाह के बंधन में बंध गई। उनको शुभकामनाएं देने के लिए सीएम हेमंत सहित कई और मंत्री भी पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रांची के मोहराबादी स्थित वृंदावन बैंक्वेट हॉल में हुई। हॉल की साज-सजावट में कोई कमी नहीं थी लेकिन कोरोना की वजह से कम लोग ही शादी में शामिल हो पाए। साथ ही लोगों ने सोशल डिस्टेंसिग का पूरा-पूरा ख्याल रखा। अतानु दास के परिवार में से केवल 7 लोग ही शादी में शामिल पाए जिनमें उनके माता-पिता, भाई-भाभी और बहन शामिल हुई। शादी में कई बड़ी हस्तियों को बुलाया गया था जिनमें महेंद्र सिंह धोनी, सीएम हेमंत सोरेन, पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मूर्मु, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो हैं। 
PunjabKesari

वहीं दूसरी ओर केवल मुख्यमंत्री ही शादी में नजर आए और पहले कहा जा रहा था कि दीपिका के पिता की जगह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दीपिका का कन्या दान करेंगे लेकिन किसी कारण वश वह दिल्ली से आ नहीं पाए। इधर शादी समारोह में झारखंड डीजीपी एमवी राव व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित कई बड़ी हस्तियों ने दीपिका और आतनु को विवाह की बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!