"परिवार का कोई सदस्य बिछड़ता है तो दुख जरूर होता है", चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने पर JMM की प्रतिक्रिया

Edited By Khushi, Updated: 31 Aug, 2024 12:12 PM

it definitely hurts when a family member gets separated

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद झामुमो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि परिवार का कोई सदस्य बिछड़ता है तो दुख जरूर होता है।

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद झामुमो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि परिवार का कोई सदस्य बिछड़ता है तो दुख जरूर होता है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चंपई सोरेन आंदोलनकारी रहे हैं। पार्टी ने उन्हें पर्याप्त मान-सम्मान दिया था और उन्हें अपना नेता भी माना था, लेकिन उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया। भट्टाचार्य ने कहा कि अब वह जहां गए हैं उसके लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उनके जाने से पार्टी पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन भाजपा में हलचल जरूर देखने को मिलेगी।

सुप्रियो भट्टचार्य ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बांस का पेड़ है। यह खत्म नहीं होता, एक अलग होता है तो दूसरा उसकी जगह ले लेता है। उन्होंने कहा कि वैक्यूम कहीं नहीं होता और रामदास सोरेन को मंत्री बनाकर वैक्यूम को भरा गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!