JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं में लातेहार जिला रहा सबसे आगे, देखें टॉपर्स की लिस्ट...

Edited By Khushi, Updated: 31 May, 2025 06:48 PM

jac 12th result 2025 latehar district was at the top

रांची: झारखंड अधिविध परिषद (जेएसी) द्वारा शनिवार को घोषित विज्ञान और कॉमर्स की 12वीं की परीक्षा के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। जेएसी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की।

रांची: झारखंड अधिविध परिषद (जेएसी) द्वारा शनिवार को घोषित विज्ञान और कॉमर्स की 12वीं की परीक्षा के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। जेएसी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की।

कॉमर्स स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम में लातेहार जिला सभी जिलों से टाॅप रहा। जेएसी के सचिव जयंत मिश्रा ने बताया कि विज्ञान में 79.26 फीसदी और वाणिज्य में 91.92 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान में 80.53 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.47 फीसदी रहा। अधिकारियों ने बताया कि कॉमर्स में 95.05 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि 89.61 प्रतिशत लड़के सफल हुए। गोविंदपुर के राजकीय उच्च विद्यालय की छात्रा अंकिता दत्ता 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में राज्य की टॉपर बनीं, जबकि चाईबासा के ‘सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज' की छात्रा रेशमी कुमारी कॉमर्स में 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहीं।

मिश्रा ने कहा कि विज्ञान संकाय की परीक्षा में शामिल हुए 98,634 छात्रों में से 78,186 ने अच्छे अंक प्राप्त किए। कुल परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 6.56 प्रतिशत अधिक रहा। पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.70 प्रतिशत था। कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से 58,720 छात्र प्रथम श्रेणी, 19,383 छात्र द्वितीय श्रेणी और 63 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं 12वीं कक्षा की वाणिज्य संकाय की परीक्षा में 22,066 छात्र शामिल हुए और 20,285 छात्र उत्तीर्ण हुए। पिछले वर्ष कॉमर्स में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.60 प्रतिशत था। अधिकारियों ने बताया कि 12,829 छात्र प्रथम श्रेणी, 7,234 छात्र द्वितीय श्रेणी और 222 छात्र तृतीय श्रेणी के अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। लातेहार जिला विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में अव्वल रहा। वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने नतीजों के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विभाग को बधाई दी।

कॉमर्स स्ट्रीम में इन जिलों का पास प्रतिशत
1. लातेहार 100.000%
 2 लोहरदगा 98.690%
 3 सिमडेगा 98.040%
 4 जामताड़ा 97.720%
 5 पाकुड़ 96.290%
 6 कोडरमा 95.610%
 7 धनबाद 94.340%
 8 बोकारो 94.030%
 9 चतरा 94.010%
 10 गिरिडीह 93.290%
 11 हजारीबाग 93.210%
 12 रांची 92.680%
 13 पलामू 92.670%
 14 गुमला 92.300%
 15 डब्ल्यू सिंहभूम 91.400%
 16 रामगढ़ 90.660%
 17 खूंटी 90.290%
 18 साहेबगंज 89.580%
 19 देवघर 89.200%
 20 ई. सिंहभूम 87.910%
 21 सरायकेला 87.000%
 22 गढ़वा 86.400%
 23 दुमका 84.910%
 24 गोड्डा 84.660%

साइंस स्ट्रीम में इन जिलों का पास प्रतिशत रहा सबसे बेहतर
1 लातेहार 88.020%
2 कोडरमा 86.970%
3 पलामू 85.790%
4 हजारीबाग 84.790%
5 गिरिडीह 82.740%
6 गुमला 82.650%
7 जामताड़ा 80.530%
8 देवघर 80.100%
9 चतरा 78.800%
10 रामगढ 78.600%

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!