विधानसभा चुनाव में JBKSS पार्टी 55 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी: जयराम महतो

Edited By Khushi, Updated: 19 Jun, 2024 11:32 AM

jbkss party will field candidates on 55 seats in assembly elections

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के बाद आज JBKSS पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हम लोग हार जीत से ऊपर की सैद्धांतिक राजनीति करने के लिए आये हैं।

रांची: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के बाद आज JBKSS पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हम लोग हार जीत से ऊपर की सैद्धांतिक राजनीति करने के लिए आये हैं। हम चुनाव हार जाएंगे क्या होगा यहां जीने के लिये कोई थोडे ही आया। अगर हमारी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा होती तो हम संसद में होते।

जयराम महतो ने कहा कि जनता के विश्वास का कत्ल नहीं होने देंगे। यहां जितने हारने के लिए कोई थोड़े ही आया है। लोकसभा चुनाव में एनडीए और यूपीए दोनों ही पार्टियों से हमें सीधा आफर था, है। लोग नेता नहीं हैं जननेता हैं। आने वाले 2024 विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर जयराम महतो ने कहा कि 2024 विधानसभा चुनाव में पार्टी 55 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 2024 विधानसभा चुनाव में पार्टी हर वर्ग और समुदाय से प्रत्याशियों को देने का काम करेगी। वहीं पार्टी के विलय को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कोई विलय पार्टी का नहीं होगा। विधानसभा चुनाव में अगर पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलता है और सरकार बनाने को लेकर क्या किसी पार्टी विशेष से पोस्ट पोल अलायन्स करेगी। जयराम महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पोस्ट अलायन्स जनता से रायशुमारी के बाद ही होगा।

जयराम महतो ने कहा कि झारखंड की राजनीति के माध्यम से हमने पुरे देश की राजनीति को एक अच्छा संदेश देने का काम किया है कि हमने बिना पैसे की पॉलिटिक्स किया। ये बहुत बहुत सुंदर संदेश गया है। ये आसान नहीं है कि बिना पैसे के आप 8 लाख पाते हैं। तो ये भारत के लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश है और इसके लिए सभी को धन्यवाद देना चाहूंगा। ये विधानसभा चुनाव में जयराम महतो 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे, पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जनता की ये मांग है पर सीट अभी तय नहीं है पार्टी तय करेगी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!