Ghatshila by-election 2025: झारखंड में शांतिपूर्ण मतदान, 73.88% लोगों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Nov, 2025 09:23 PM

jharkhand bypoll voting percentage

झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव (By-Election 2025) में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग संपन्न हो गई। सुबह 7 बजे से मतदान की शुरुआत हुई और शाम 5 बजे तक मतदाता उत्साह के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

Ghatshila by-election 2025: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव (By-Election 2025) में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग संपन्न हो गई। सुबह 7 बजे से मतदान की शुरुआत हुई और शाम 5 बजे तक मतदाता उत्साह के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे तक प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार कुल 73.88 प्रतिशत मतदान (Voting Percentage) दर्ज किया गया, जो राज्य के औसत से अधिक है।

महिलाओं ने दिखाई सबसे ज्यादा भागीदारी

इस उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें महिलाओं की संख्या 1,30,921 और पुरुष मतदाता 1,24,899 रही। यानी इस बार महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया।

13 उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर

इस उपचुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत अब EVM (Electronic Voting Machine) में कैद हो चुकी है। अब सभी की निगाहें मतगणना के दिन पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि घाटशिला की जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

मतगणना की तैयारियां तेज

निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और प्रत्येक राउंड के बाद परिणामों की जानकारी रियल टाइम (Live Election Results) में दी जाएगी।

 जनता में दिखा चुनावी जोश

मतदान के दौरान गांवों और कस्बों में लोगों का उत्साह देखने लायक था। बुजुर्गों से लेकर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं तक ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!