Edited By Ramanjot, Updated: 12 Sep, 2026 12:55 PM

13 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
रांची: झारखंड में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक राज्य के किसी भी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। रांची में भी दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे बारिश के बीच उमस और गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है।
13 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 14 और 15 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रांची में इन दोनों दिनों में भी बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।