Jharkhand Cabinet: कल झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Edited By Khushi, Updated: 28 Aug, 2024 02:52 PM

jharkhand cabinet jharkhand cabinet meeting tomorrow

झारखंड कैबिनेट की बैठक कल यानी 29 अगस्त को रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल यानी 29 अगस्त को रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक यह बैठक 4:00 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इसकी सूचना दी गयी है। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने सूचना जारी कर दी है। इस बैठक में हेमंत सरकार कई अहम फैसले ले सकती है।

बताते चलें कि इससे पहले कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त 2024 को हुई थी। इस बैठक में कुल 37 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इसके तहत झारखंड के मंत्री समेत अधिकारियों को मोबाइल की सुविधा देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के नामकरण में संशोधन को स्वीकृति दी गयी थी। इसके नए नामकरण झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को मंजूरी दी गयी थी।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!