झारखंड कांग्रेस ने सछ्वावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की 81वीं जयंती, पूर्व PM के योगदान को किया याद

Edited By Khushi, Updated: 20 Aug, 2025 06:42 PM

jharkhand congress celebrated rajiv gandhi s 81st birth anniversary

रांची: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती आज सछ्वावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

रांची: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती आज सछ्वावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

कमलेश ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी ने विश्व पटल पर देश को अग्रणी ले जाने की नींव रखी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में भविष्य के विकसित भारत की कल्पना की थी और इसे धरातल पर उतारने का प्रयास प्रारंभ कर दिया था। कमलेश ने कहा कि दूरसंचार क्रांति, कंप्यूटर युग की शुरुआत इसका उदाहरण है। देश के विकास और राजनीतिक भूमिका में युवाओं के योगदान को उन्होंने महसूस किया और मतदान की उम्र सीमा घटकर 18 वर्ष की। वे देश को दुनिया की उच्च तकनीक से पूर्ण करना चाहते थे, 21वीं सदी के भारत का निर्माण करना चाहते थे। कमलेश ने कहा कि उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक विकास योजनाएं चलायी, ग्रामीणों को उनका हक देने के लिए पंचायती राज की परिकल्पना की और उसे धरातल पर उतारा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेश बैठा नमन विक्सल कौनगाड़ी, संजय लाल पासवान राकेश सिन्हा सतीश पॉल मुजनी, अभिलाष साहु, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक दुबे डॉ राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, ज्योति सिंह मथारू, एम तौसीफ केदार पासवान राजेश सिन्हा सन्नी राजन वर्मा, नेली नाथन, मनोज सहाय, जगदीश साहु, ईश्वर आनंद, शकील अख्तर, राकेश किरण महतो, सुनीत शर्मा, शान्तनू मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, सुरेन राम, निरंजन पासवान, निलांबर साहु, रश्मि पिंगुआ, मीना बाड़ा, राजेश चन्द्र राजू, मो आरिफ, धिरेन्द्र प्रताप, संजय कुमार, हिमांशू, अमित साहु, प्रेम नाथ मुंडा, रामानंद केशरी आदि शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!