झारखंड कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, मंत्रियों ने सौंपा रिपोर्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jul, 2025 09:55 AM

jharkhand congress leaders met rahul gandhi and kc venugopal

बैठक में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को संगठन सृजन के तहत चलाए जा रहे अभियान की पूरी जानकारी दी। संगठन सृजन के तहत चलाया गए अभियान की पूरी जानकारी देते हुए प्रभारी के राजू ने बताया कि झारखंड में संगठन सृजन का...

नई दिल्ली: झारखंड कांग्रेस सांसद, झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री, कांग्रेस विधायक, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश (Keshav Mahato Kamlesh) ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की। 

बैठक में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को संगठन सृजन के तहत चलाए जा रहे अभियान की पूरी जानकारी दी। संगठन सृजन के तहत चलाया गए अभियान की पूरी जानकारी देते हुए प्रभारी के राजू ने बताया कि झारखंड में संगठन सृजन का काम व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, जो सफलतापूर्वक जारी है। 

मंत्रियों ने आगामी योजनाओं से कराया अवगत
बैठक में सभी मंत्रियों ने विभागवार अपने-अपने विभागों द्वारा जनहित के संपन्न हुए कार्यो और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। इसी क्रम में कांग्रेस द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों एवं महागठबंधन द्वारा संयुक्त रूप से जारी चुनावी घोषणा पत्र पर भी चर्चा करते हुए उस दिशा में झारखंड सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी भी खड़गे और राहुल गांधी को दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस नेताओं को अंदरूनी मसलों पर सार्वजनिक रूप से ना बोलने की सलाह दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!