झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत, पारस अस्पताल में भर्ती; हाॅस्पिटल पहुंचे CM हेमंत

Edited By Khushi, Updated: 28 Aug, 2025 05:39 PM

jharkhand minister hafizul hasan s health deteriorates

रांची: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत अचानक आज बिगड़ी गई। मंत्री हफीजुल हसन को रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रांची: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत अचानक आज बिगड़ी गई। मंत्री हफीजुल हसन को रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हफीजुल हसन को साथ लेकर चार मंत्री अस्पताल पहुंचे। सरकारी निवास पर झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आनन-फानन में पारस अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही चार मंत्री विधानसभा से आनन-फानन में निकले और अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हफीजुल हसन को देखने के लिए पारस अस्पताल पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि जून महीने में दिल्ली में हफीजुल हसन के हार्ट का बाईपास ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद से डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। हाल ही वह दिल्ली से रांची लौटे थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!